- Hindi News
- सीएसआर में आरएपीपी 1 करोड़ की लागत से बनाएगा अतिरिक्त कमरे
सीएसआर में आरएपीपी 1 करोड़ की लागत से बनाएगा अतिरिक्त कमरे
राजस्थानपरमाणु बिजलीघर आदिवासी भील बाहुल्य क्षेत्र मंडेसरा स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका अावासीय स्कूल मंडेसरा में सामाजिक सरोकार में एक करोड़ की लागत से होस्टल के कमरों का निर्माण कराएगा। परमाणु बिजलीघर सूत्रों के अनुसार इस बालिका आवासीय स्कूल के कमरों के निर्माण के लिए एक करोड़ की राशि पूर्व में स्वीकृत हो चुकी है।
कमरों के निर्माण के लिए भूमि का निरीक्षण किया गया है और हास्टल की वार्डन से कमरों की साइज और ब्लूप्रिंट बनाकर देने को कहा गया है। ब्लूप्रिंट आने के बाद परमाणु बिजलीघर प्रशासन की और से निविदा आमंत्रित की जाएगी।
कियानिरीक्षण, ली जानकारी
राजस्थानपरमाणु बिजलीघर के अधिकारी भील बाहुल्य क्षेत्र मंडेसरा पहुंचे और आवासीय स्कूल की वार्डन से जानकारी ली और स्कूल का निरीक्षण कर बालिकाओं से व्यवस्थाओं की जानकारी ली और स्कूल में क्या व्यवस्था बालिकाओं को ओर चाहिए इसके बारे में अतिरिक्त मुख्य अभियंता एसकेगुप्ता, अभियंता आरसीराजपूत, आरएसराघव ने जानकारी ली और वार्डन को प्रस्ताव बनाकर देने के लिए कहा। अधिकारियों ने बताया कि एक करोड़ की राशि पूर्व में स्वीकृत है। नए कार्य के लिए प्रस्ताव आने पर राशि स्वीकृत कर कार्य कराए जाएंगे।
अावासीय स्कूल का निरीक्षण करते परमाणु बिजलीघर के अधिकारी।