जन-धन योजना में नहीं मिल रहे फार्म
रावतभाटा। प्रधानमंत्री जन धन योजना में मेरा खाता मेरा भाग्य विधाता में खाता खुलवाने के लिए भले ही लोगों को प्रेरित किया हो, लेकिन लोगों को खाता खुलवाने में खासी परेशानी हो रही है। स्थिति यह है कि इस योजना में खाता खुलाने के लिए फार्म ही नहीं मिल रहे है। लोग फोटो स्टेट फार्म बाजार से खरीद कर भर रहे है।
बैंक की जिम्मेदारी थी कि वह अनपढ़ और अशिक्षित लोगों के फार्म बैंक सहयोग करके भरे, लेकिन फार्म भरे नहीं जा रहे है। लोग फार्म भरवाने के लिए लोग को 5-5 रुपए देने पड़ रहे है। योजना शुरू हुए अभी एक पखवाड़ा ही बीता है, लेकिन बैंक अभी तक इसे व्यवस्थित नहीं कर पाया है।
बैकलगा रहे हैं शिविर बड़ौदाबैंक चारभुजा के प्रबंधक एके पंचोली का कहना है कि बैंक के अधीन आने वाली पंचायतों में शिविर लगाए जा रहे है। अब तक 3 हजार फार्म भरे जा चुके है। खाते खोलने की प्रक्रिया की जा रही है। बैंक सभी लोगों के फार्म भर रहे है। यदि कोई फार्म भरने के पैसे ले रहा है तो गलत है। उन्होंने बताया कि किसी को भी बैंक में चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। शिविर लगाकर बैंक पासबुक वितरित करेगा।