पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बारिश थमी, बांध में जलस्तर बढ़ा

बारिश थमी, बांध में जलस्तर बढ़ा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रावतभाटा। गांधीसागरबांध में शनिवार को जलस्तर 1302.71 फीट हो गया। बांध पर पिछले 24 घंटे में 3.40 एमएम बरसात हुई। अब तक कुल 711.40 एमएम बरसात हो चुकी है। शनिवार को राणा प्रताप सागर बांध का जलस्तर 1156.71 फीट हो गया।

बांध पर 10.10 एमएम बरसात दर्ज की गई। अब तक यहां कुल 897 एमएम बरसात हो चुकी है। जवाहरसागर बांध का जलस्तर 978.60 फीट बना हुआ था। अब तक 631.70 एमएम बारिश हो चुकी है। कोटा बैराज का जलस्तर 852.60 फीट बना हुआ था। बांध पर पिछले 24 घंटे में 3 एमएम बरसात दर्ज की गई। अब तक कुल 679 एमएम बरसात हो चुकी है।

आधाघंटे तेज बारिश

अयाना.कस्बेमें शनिवार को दिनभर लोग उमस गर्मी से बेहाल रहे तथा शाम चार बजे मौसम ने करवट बदली। काली घटाओं के साथ पांच बजे करीब आधे घंटे तक तेज बारिश हुई, जिससे मौसम में ठंडक घुल गई बाजार में कीचड़ ही कीचड़ फैल गया, जिससे ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ी

अयाना. कस्बे में शनिवार को शाम पांच बजे करीब आधे घंटे तक तेज बारिश हुई।