- Hindi News
- दर्जी और छीपा समाज के लोग 32 साल बाद आए एक जाजम पर
दर्जी और छीपा समाज के लोग 32 साल बाद आए एक जाजम पर
रावतभाटा। सुई,धागा प्रतियोगिता में भाग लेती महिलाएं
स्नेह मिलन पर हुए कार्यक्रम
भास्करन्यूज. रावतभाटा
अखिलभारतीय नामदेव टांक क्षत्रिय दर्जी छीपा समाज रावतभाटा के लोग शनिवार को करीब 32 साल बाद एक जाजम पर इकट्ठे हुए।
झालरबावड़ी में आयोजित स्नेह मिलन समारोह में कई कार्यक्रमों, प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। संत शिरोमणि नामदेव के बारे में प्रश्नोत्तरी सामान्य ज्ञान प्रतिस्पर्धा में प्रथम प्रज्ञा, द्वितीय तारेश और तृतीय सलोनी कछोट रही। कविता प्रतियोगिता में प्रथम नेहा, द्वितीय अभिषेक गंगवाल, तृतीय राधे रहे। महिलाओं की चेयर रेस प्रतियोगिता में प्रथम सुमन निर्वाण, द्वितीय शशी टेलर रही। चलते हुए सुई में धागा पहनाने की हुई प्रतियोगिता में प्रथम मधु नेगी, द्वितीय आशा छीपा रही। इस अवसर पर बुजर्गों का सम्मान किया गया। जिसमें पूर्व नायब तहसीलदार महेन्द्र नेगी,राम गोपाल टेलर,भंवर लाल टेलर, भूरी देवी, गीता देवी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संत शिरोमणि श्री नामदेव महाराज की आरती की गई। संचालन संजय जेठा अरविंद निर्वाण ने किया।
कार्यकारिणीका गठन किया
अखिलभारतीय नामदेव टांक क्षत्रिय दर्जी छीपा समाज की कार्यकारिणी की घोषणा की गई। जिसमें संरक्षक भागीरथ परिहार, परामर्शदाता राधेश्याम नामदेव, अध्यक्ष रामगोपाल टेलर, उपाध्यक्ष महेन्द्र नेगी, गोपाल नामा, सचिव संजय जेठा, सहसचिव ललित टेलर, कोषाध्यक्ष प्रेमचंद टेलर, संगठनमंत्री राधेश्याम टेलर, भवानीशंकर छीपा, प्रचार सचिव कमल टेलर, अजय टेलर, दीपक गंगवाल, सांस्कृतिक महिला मंत्री शिवांगी नामदेव, गीता नामा, महिला सचिव स्नेहा वाडिया, सुमन निर्वाण को बनाया गया है।