पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कबड्‌डी में मेजबान सातलखेड़ी बनी चैंपियन

कबड्‌डी में मेजबान सातलखेड़ी बनी चैंपियन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बेमें आयोजित 59वीं 11 वर्षीय ब्लॉकस्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता शनिवार को संपन्न हुई। यहां पर कबड्‌डी में मेजबान सातलखेड़ी की टीम विजेता रही। कबड्‌डी के छात्र वर्ग में सातलखेड़ी खान ने कुटकिया को हराकर खिताब पर कब्जा किया। वहीं छात्रा वर्ग में बालिका प्राथमिक स्कूल सातलखेड़ी खान ने बीडमंडी को हराया।

खो-खो में छात्र वर्ग में मायला विजेता और अमृतखेड़ी उपविजेता रही। छात्रा वर्ग में बीडमंडी विजेता और खान सातलखेड़ी उपविजेता रही। प्रतियोगिता संयोजक सुरेश कुमार यादव ने बताया कि 50 मीटर दौड़ छात्र वर्ग में कुंभकोट विजेता स्वामी दयानंद सरस्वती स्कूल उपविजेता रहा। छात्रा वर्ग बीडमंडी विजेता सातलखेड़ी उपविजेता रही। 100 मीटर दौड़ छात्र वर्ग में बीडमंडी विजेता अमृतखेड़ी उपविजेता, छात्रा वर्ग में बडीमंडी विजेता सातलखेड़ी उपविजेता रही। 4 गुणा 100 रिले रेस छात्र वर्ग में बीडमंडी विजेता अमृतखेड़ी उपविजेता रही। छात्रा वर्ग में बीडमंडी विजेता सातलखेड़ी उपविजेता रही। इसके बाद हुए समापन समारोह में मुख्य अतिथि सरपंच गायत्रीदेवी मरमट विशिष्ट अतिथि रविकुमार शर्मा थे। अध्यक्षता मुकेश पाटीदार ने की। प्रतियोगिता में शारीरिक शिक्षक बालचंद धाकड़, हीरालाल कारपेंटर, ओमप्रकाश, रामचरण, बालचंद मीणा, राजाराम मीणा, लक्ष्मीनारायण मीणा, गोकुलप्रसाद, मनोज मीणा निर्णायक रहे। यादव ने बताया कि विजेता दल के प्रभारी जिलास्तर पर 18 सितंबर से होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

मैचों में कुशलगढ़, कोलगढ़ की टीमें छाई रहीं

रावतभाटा.उच्चप्राथमिक स्कूल कुशलगढ़ में नोडल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं हुई, जिसमें कबड्‌डी छात्र वर्ग में प्रथम कुशलगढ़, द्वितीय नलीखेड़ा एवं छात्रा वर्ग में प्रथम कोलपुरा, द्वितीय कुशलगढ़ रहा। खो-खो छात्र वर्ग में प्रथम कुशलगढ़, द्वितीय नली, छात्रा वर्ग में प्रथम कोलपुरा, द्वितीय कुशलगढ़ रहा। 100 मीटर दौड़ छात्र वर्ग में प्रथम कांटीरामनगर, द्वितीय कुशलगढ़, छात्रा वर्ग में प्रथम कोलपुरा, द्वितीय कुशलगढ़, 50 मीटर दौड़ छात्र वर्ग में प्रथम कोलपुरा, कांटीरामनगर, द्वितीय नली, छात्रा वर्ग में प्रथम काेलपुरा, द्वितीय कुशलगढ़ रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता नोडल केंद्र प्रभारी शिवचरण बैरवा ने की। निर्णायक विश्वनाथसिंह, हेमराज भोई थे।

स्टेट खेलने के लिए खिलाड़ियों का किया सहयोग

रावतभाटा.खिलाड़ियोंको प्रद