पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा का चेयरमैन बने, तभी मांग सकेंगे हिसाब : एमएलए

भाजपा का चेयरमैन बने, तभी मांग सकेंगे हिसाब : एमएलए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रावतभाटा। केंद्रमें और प्रदेश में भाजपा की सरकार के बाद अब नगरपालिका के चुनाव में भी भाजपा का चेयरमैन बने, तभी कड़ी से कड़ी मिलेगी और हम हिसाब मांग सकेंगे। विधायक सुरेश धाकड़ ने रावतभाटा में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यह बात कही। धाकड़ और भाजपा जिला अध्यक्ष रतन गाडरी रावतभाटा दौरे पर आए थे और गणेश मंदिर में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। धाकड़ ने कहा कि मुझसे भी आप साढ़े चार साल बाद हिसाब मांग सकते है कि मैने क्या काम किया है और क्या नहीं।

उन्होंने कहा कि काम सभी होंगे। हम 20-20 नहीं, टेस्ट मैच खेलने आए है। लोगों की उम्मीदें ज्यादा है, जिसे में समझता हूं। नगरपालिका के चुनाव गए है। कार्यकर्ता यह तय कर लें कि चेयरमैन भाजपा का बनेगा। कौन बनेगा इसके लिए नहीं सोचें। चुनाव के समय कई उम्मीदवार नजर आएंगे, सभी को टिकट मिलने संभव नहीं है। जो अपने वार्ड में सेवा से जुड़ा है, उसे यह सोचने की भी जरूरत नहीं है कि टिकिट किसको मिलेगा। टिकिट का निर्णय कार्यकर्ता ही करेंगे। धाकड़ ने कहा कि वर्तमान में भाजपा का चेयरमैन नहीं है इसलिए कई कामों में अडंगा लगाया जा रहा है। लोगों को बिजली, पानी की एनओसी नहीं मिल रही है। इसको लेकर मेरे पास कई शिकायतें रही है। इस मौके पर जिला अध्यक्ष रतन गाडरी ने कहा कि पार्टी एकजुट होकर नगरपालिका का चुनाव लड़े और भाजपा का ही चेयरमैन बने। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष का पहली बार रावतभाटा पहुंचने पर स्वागत किया गया। बैठक में आनंदप्रकाश शर्मा, विजयलक्ष्मी शर्मा, नगर अध्यक्ष राजकुमार वधवा, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अमरसिंह हाड़ा ने भी संबोधित किया। इस मौके पर पार्षद भारती जोशी, लीला शर्मा, शीला शर्मा, मंजूलता जंगम, राजू चौधरी, कालीबाई मीणा, शशी देराश्री, उमारेठूदिया , विजयलक्ष्मी शर्मा, अनिता पालीवाल, लीला चारण, बाबूलाल जैन, दिनेश सेन, दिनेश रेठूदिया, बालकिशन गुलाटी, जाकिरहुसैन, हरीश राठौर, बंशीलाल प्रजापत, हेमंत राठौर, जफर भाटी, कैलाश श्रृंगी, गंगाराम मीणा, प्रेमचंद जैन, श्याम गुलाटी, राजेंद्र दशोरा, किशोर चौधरी, कानाराम चारण, सागरपुराेहित, हर्ष जैन मौजूद थे।

भैंसरोडगढ़को पानी के लिए सोमवार को बैठक

भैंसरोडगढ़के सभी गांवों को चंबल,भीलवाड़ा पेयजल योजना से पानी उपलब्ध कराने की योजना के लिए सोमवार को जयपुर में प्रमुख शासन सचिव, चित्तौडगढ़ जिला कलेक्टर, विधायक, जल