पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 5 पंचायतों में अंधेरा

5 पंचायतों में अंधेरा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा. जावदा क्षेत्र की 5 पंचायतों में शुक्रवार सुबह से बिजली आपूर्ति बंद हो गई है। सरपंच अमरसिंह, जवाहरनगर के अनिल जैन, मिटटूलाल ने बताया कि क्षेत्र की 5 पंचायतों में बिजली आपूर्ति बंद हो गई है।
आए दिन बिजली आपूर्ति घंटों बंद रहती है और वाल्टेज भी सही नहीं रहे है। जिससे खेतों में खड़ी फसलें सूखने लगी हैं। इस बारे में जावदा के जेईएन देवेंद्र नागर ने कहा कि गांधीसागर से रही बिजली आपूर्ति में फाल्ट आने से बिजली सप्लाई बंद है। तीनों फीडर जवाहरनगर, जावदा, देवपुरा पर एक साथ बिजली की खपत बढ़ने से फाल्ट गया है। जिसे ठीक कराया जाएगा।