साफ पानी की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
चारभुजावार्ड 12 में ट्यूबवैल से मटमैले पानी की आपूर्ति ग्राम पंचायत बाड़ौलिया द्वारा की जा रही है। इसको लेकर चारभुजा की महिलाओं ने एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया और नारेबाजी कर ज्ञापन दिया।
बाड़ौलिया के पूर्व सरपंच कुशाल बारेशा के साथ आई महिलाओं का कहना था कि वार्ड 12 में ट्यूबवैल से जो पानी आपूर्ति किया जा रहा है, वह पीने योग्य नहीं है। वहीं पंचायत ने नल कनेक्शन के लिए राशि जमा करा ली है, एनओसी भी दे दी है, लेकिन कनेक्शन नहीं दिया गया। इससे वार्डवासियों को पीने का दूषित पानी मिल रहा है। महिलाओं ने एसडीएम से मांग की है कि साफ पानी उपलब्ध कराया जाए, नहीं तो महिलाएं सड़क पर आंदोलन करेंगी। ज्ञापन देने वालों में सुंदरबाई, मीरा, सीमा, शबाना, लालचंद, गोविंद मोरे आदि शामिल थे।
जांचकराई जाएगी
^पानीकी जांच के लिए जलदाय विभाग के अधिकारियों को शनिवार को मौके पर भेजा जाएगा। शुक्रवार को एक्सईएन को मौके पर जाने के लिए कहा गया था, लेकिन वह नहीं पहुंचे। अब शनिवार को जांच कराई जाएगी।
कृष्णपालसिंहचौहान एसडीएमरावतभाटा
रावतभाटा। चारभुजा झालरबावड़ी में पंचायत की ओर से दूषित पानी की आपूर्ति के विराेध में एसडीएम को ज्ञापन देते चारभुजा के लोग।