- Hindi News
- सूची में क्षेत्र परिवर्तन पर मांगी आपत्तियां
सूची में क्षेत्र परिवर्तन पर मांगी आपत्तियां
रावतभाटा। नगरपालिकाआम चुनाव 2014 के लिए मतदाता सूचियों के शुद्धिकरण में बीएलओ की रिपोर्ट के आधार पर मतदाताओं के नाम उनके वार्डों में दर्ज किए गए है। एसडीएम एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी कृष्णपाल सिंह चौहान ने बताया कि बीएलओ रिपोर्ट के आधार पर संशोधित की गई मतदाता सूचियां नगरपालिका कार्यालय और एसडीएम कार्यालय पर चस्पा की गई है। जिसका मतदाता अवलोकन कर तीन दिन में आपत्तियां प्रस्तुत कर सकते है। तीन दिन में आपत्तियां नहीं आने पर मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन करने के लिए भेज दिया जाएगा।