पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मोबाइल के दुरुपयोग से बचें

मोबाइल के दुरुपयोग से बचें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महाराणाप्रताप कॉलेज में महिला प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित की गई प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में विधायक सुरेश धाकड़ ने स्टूडेंट्स से कहा कि वह मोबाइल के दुरुपयोग से बचें और मोबाइल का सदुपयोग करें। टीवी पर उन संस्कृति से बचें जो, युवाओं के मन को दूषित करती है।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि कॉलेज को सरकारी कराया जाएगा और इसके लिए मुख्यमंत्री से मिलकर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने बताया कि कॉलेज के विकास के लिए आरएपीपी से भी एक करोड़ की राशि का आश्वासन दिया गया है। इसके लिए कॉलेज में योजना बनाकर निर्माण कार्य कराया जाएगा। उन्होंने स्टूडेंट्स से कहा कि वह खेलकूद में भाग लें। शिक्षकों का सम्मान करें।

कॉलेज में जाते हैं बाहरी लोग

कॉलेजकी छात्रा मोनिका राठौर ने विधायक के सामने कहा कि कॉलेज के बाहर के लोग कॉलेज में आते हैं और छात्राओं से अभद्रता करते हैं। एक छात्रा को कॉलेज आने-जाने के दौरान बाहर थप्पड़ मारने की घटना की भी जानकारी दी गई। वहीं कॉलेज आने-जाने के समय बस सुविधा उपलब्ध कराने की भी मांग की गई। बोराव, भैंसरोडगढ़ क्षेत्र के स्टूडेंट्स को निजी बसों में रियायत दिलाने की भी मांग की। लेबोरेट्री को हॉल बनाने के लिए भी विधायक ने कहा। साथ ही विधायक ने कहा कि निजी बसों में रियायत दिलाई जाएगी और छात्राओं की सुरक्षा के लिए पुलिस को निर्देश दिए जाएंगे। उन्होंने मौके पर ही एसआई रघुनाथसिंह को बुलाया और कहा कि कॉलेज में किसी भी छात्रा के साथ अभद्रता नहीं होनी चाहिए। जिस छात्रा के साथ घटना हुई है, उसकी कार्रवाई करने के लिए कहा।

ये हुईं प्रतियोगिताएं, 42 स्टूडेंट्स को पुरस्कार से नवाजा

कॉलेजमें महिला प्रकोष्ठ की ओर से मेहंदी, रंगोली, सलाद सजाओ, मीठे, नमकीन व्यंजन, नारा लेखन, निबंध लेखन, वाद-विवाद प्रतियोगिताओं की 42 स्टूडेंट्स को पुरस्कार दिए गए। कार्यक्रम में संयोजक डॉक्टर देविका मेघनानी, मोनिका निझावन, कविता गौतम, गीता जोशी, हेमलता पाठक, आरसी कोली मौजूद थे। संचालन डॉक्टर ऋचा शर्मा ने किया। प्रिंसिपल तेजसिंह मवाई ने स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नगर अध्यक्ष राजकुमार वधवा ने की। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, पार्षद मौजूद थे।

रावतभाटा। नगरके महाराणा प्रताप कॉलेज में महिला प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित पारितोषिक वितरण समारोह में मौजूद स्टूडेंट्