कोटा. महाराणा प्रताप कॉलेज रावतभाटा छात्रसंघ ने कॉलेज की समस्याओं को लेकर विधायक सुरेश धाकड़ को ज्ञापन दिया।
ज्ञापन में कॉलेज को सरकारी करने एवं स्टाफ को राजकीय करवाने, कॉलेज में पार्किंग स्थल का विधायक कोष से निर्माण कराने, कॉलेज परिसर में महाराणा प्रताप या स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा लगाने, स्टूडेंट्स के आने-जाने के लिए आरएपीपी से एक बस की व्यवस्था कराने की मांग की गई है।
इसके अलावा आरएपीपी से कॉलेज को सरकारी घोषित होने पर 50 लाख की राशि दिलाने, मुख्यद्वार से लेकर कॉलेज भवन तक सीसी रोड निर्माण कराने, मूलभूत सुविधाओं के लिए वित्तीय अधिकार प्राचार्य को दिलाने, एसटीएससी, ओबीसी, एसबीसी के स्टूडेंट्स को 2013-14 छात्रवृत्ति दिलाने की मांग की गई है। ज्ञापन देने वालों में छात्रसंघ अध्यक्ष बंटी मेवाड़ा एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।