पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 40 लाख रुपए हैं जमा फिर भी बिजली समस्या

40 लाख रुपए हैं जमा फिर भी बिजली समस्या

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिजली विभाग में 5 साल से पालिका के जमा है 40 लाख, फिर भी कॉलोनियों में बिजली अव्यवस्था से लोग हैं लाचार, पालिका ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

रावतभाटा।अजमेरविद्युत वितरण निगम में नगरपालिका की 40 लाख की राशि 5 साल से अधिक समय से जमा है, लेकिन निगम की और से पालिका की कॉलोनियों में बिजली पहुंचाने की व्यवस्था नहीं की गई है। नगरपालिका रावतभाटा ने कोटा रोड पर आवासीय कॉलोनियां बनाई और भूखंड आवंटित किए। कॉलोनियों में बिजली आपूर्ति के लिए अजमेर विद्युत वितरण निगम को डिमांड पर 40 लाख से अधिक राशि जमा कराई, लेकिन अजमेर विद्युत वितरण निगम की और से कॉलोनियों में बिजली आपूर्ति के लिए राशि जमा होने के बाद भी कार्य नहीं किया गया।

िडमांडके अनुसार 2005 से 2009 तक जमा कराई राशि

पालिकाईओ जेपी शर्मा ने बताया कि अजमेर विद्युत वितरण निगम की डिमांड के अनुसार वर्ष 2005 से 2009 तक तीन बार राशि जमा कराई गई, जो 40 लाख 54 हजार 168 रुपए थे। निगम की ओर से 29 मार्च 2005 को डिमांड नोट जारी किया गया और उसके पेटे 16 जून 2005 काे पहली किश्त में 8 लाख 85 हजार 713 रुपए जमा कराए गए। नगरपालिका रावतभाटा ने 16 जून 2005 को 8 लाख 85 हजार 713 रुपए, 2 जून 2009 को 15 लाख रुपए और 17 फरवरी 2009 को 16 लाख 68 हजार 405 रुपए जमा कराए गए।

कॉलोनीके लोग परेशान

नगरपालिकाकी ओर से राशि जमा होने के बाद भी कॉलोनियों में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था नहीं हो पाई है। जिस कारण लोग यहां पर निर्माण कार्य कराने से भी हिचकने लगे है। वहीं जिन्होंने आवासीय मकानों का निर्माण करा लिया है, वह परेशान हो रहे है।

यहहोना है कार्य

विद्युतनिगम आवासीय योजना में 8 ट्रांसफार्मर, एलटी लाइन, 11 केवी लाइन बिछानी थी और व्यवसायिक योजना में एक ट्रांसफार्मर, 11 केवी लाइन, एलटी लाइन बिछानी थी। वहीं बसस्टेंड पर बिजली आपूर्ति के लिए एक ट्रांसफार्मर लगाकर 11 केवी लाइन और एलटी लाइन बिछाई जानी थी। जो बालाजीनगर, गणेशनगर, शिव कॉलोनी, बसस्टैंड पर विद्युत आपूर्ति के लिए लाइन खड़ी कर ट्रांसफार्मर लगाए जाने थे, लेकिन अभी तक कार्य नहीं हुआ।

पालिकाने मुख्यमंत्री को दी जानकारी

नगरपालिकारावतभाटा ने मुख्यमंत्री कार्यालय से मांगी गई जानकारी में बताया कि आवासीय कॉलोनियों में बिजली आपूर्ति के लिए 40 लाख से अधिक राशि जमा कराई गई, लेकिन अभी तक बिजली आपूर्त