- Hindi News
- रावतभाटा।कलेक्टरचित्तौड़गढ़ ने प्रशासनिक दृष्टि और आबादी के घनत्व को देखते हुए पंचायत समिति भै
रावतभाटा।कलेक्टरचित्तौड़गढ़ ने प्रशासनिक दृष्टि और आबादी के घनत्व को देखते हुए पंचायत समिति भैंसरोडगढ़ में तीन नई पंचायतों के गठन की अधिसूचना जारी की है। विकास अधिकारी सुरेशगिरी गोस्वामी...
रावतभाटा।कलेक्टरचित्तौड़गढ़ ने प्रशासनिक दृष्टि और आबादी के घनत्व को देखते हुए पंचायत समिति भैंसरोडगढ़ में तीन नई पंचायतों के गठन की अधिसूचना जारी की है। विकास अधिकारी सुरेशगिरी गोस्वामी ने बताया कि कलेक्टर वेदप्रकाश ने बहेलिया, बस्सी पंचायतों के गठन की सूचना जारी की है। इन दोनों पंचायतों का गठन प्रशासनिक दृष्टि को मद्देनजर किया गया है। जबकि बाड़ौलिया पंचायत को पहले ही विभक्त कर चारभुजा नई पंचायत की अधिसूचना जारी की गई। बाड़ौलिया पंचायत से चारभुजा झालरबावड़ी, खेडली, तम लाव गांव को जोड़ा गया है। आदिवासी भील बाहुल्य क्षेत्र की मंडेसरा पंचायत को विभक्त किया है। जिन गांवों की दूरी बहुत अधिक थी, उन गांवों को बहेलिया पंचायत में जोड़ा गया है। नई पंचायत बहेलिया में बहेलिया, लसाड़ा, झुंझला, चेनपुरा, खेड़ा वीरान, नली, कुशलगढ़ को जोड़ा गया है। इन गांवों की 2011 की जनसंख्या 3113 थी। नवीन बस्सी पंचायत में चार पंचायतों के गांवों को शामिल किया गया है। जिसमें जावदा, टोलों का लुहारिया, राजपुरा, देवपुरा के गांवों को शामिल किया गया है। इसमें जावदा पंचायत के बस्सी, भांडा कुंडी, टोलों का लुहारिया का परलाईखुर्द, राजपुरा का खरणाई और देवपुरा का प्रेमपुरा, दरीबा गांवों को शामिल किया गया है। इन की 2011 की जनसंख्या 3332 थी।