पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ब्रेनहंट के प्रतिभागियों को दिए प्रमाणपत्र

ब्रेनहंट के प्रतिभागियों को दिए प्रमाणपत्र

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्रेनहंट के प्रतिभागियों को दिए प्रमाणपत्र

रावतभाटा।परमाणुऊर्जा केंद्रीय स्कूल नंबर 2 में दैनिक भास्कर समूह के तत्वाधान में आयोजित ब्रेनहंट कार्यक्रम के स्टूडेंट्स को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। प्रिंसिपल अनिलासिंह चांडक ने बताया कि 12 स्टूडेंट्स को प्रमाणपत्र दिए गए। उन्होंने प्रतियोगी युग में अथक परिश्रम करने का संदेश दिया। प्रतियोगिता में प्रथम आदित्य निश्चल रहे। इसके अलावा क्षितिजाशर्मा, राजेशकुमारहाड़ा, अर्पित बनर्जी जयंतसेन, प्रिया पाराशर, अमिशागुप्ता, प्रतिमा सिंह, नेहा शर्मा, सिमरन, प्रज्ञा निर्वाण, भारती परिहार शामिल है। कार्यक्रम की समन्वयक चित्रांगदा शर्मा थी।

औषधिदान करने का लिया संकल्प

रावतभाटा।गायत्रीपरिवार नवचेतना केंद्र रावतभाटा की बाल संस्कार पाठशाला के चिंतन शिविर में दिलीप भाटिया ने कहा कि गरीब बीमारों के लिए औषधि दान करके उन्हें जीवनदान के लिए एक अच्छा कार्य है। पॉकेटमनी का कुछ अंश औषधि के लिए दान करें। उन्होंने कहा कि 1 अक्टूबर रक्तदान दिवस पर 18 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्ति रक्तदान कर सकते है। रिया महावर, विनयशर्मा, सुजल बुनिया ने औषधि दान करने का संकल्प लिया। सोमवीर सिंह ने आभार जताया।

पेयजलव्यवस्था सुधारने की मांग

रावतभाटा।पंचायतसमिति सदस्य कालीबाई मीणा ने विकास अधिकारी को ज्ञापन देकर बाड़ौलिया में पेयजल व्यवस्था सुधारने की मांग की है। ज्ञापन में बताया कि बाड़ौलिया में पानी की मोटर आए दिन खराब हो जाती है। नई मोटर, स्टाटर, केबिल डलवाकर ग्रामीणों को पीने के पानी की व्यवस्था सुचारू कराई जाए।

पंचायतसमिति की बैठक आज

रावतभाटा।पंचायतसमिति भैंसरोडगढ़ साधारण सभा की बैठक सोमवार को होगी। विकास अधिकारी सुरेशगिरी गोस्वामी ने बताया कि पंचायत समिति भैंसरोडगढ़ की साधारण सभा की बैठक सोमवार को सुबह 11.30 बजे सभागार में होगी। अध्यक्षता प्रधान देबीलाल जंगम करेंगे। बैठक में गत बैठक की कार्यवाही का अनुमोदन, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, पेयजल, विद्युत, कृषि, सार्वजनिक निर्माण विभाग, वनविभाग, भामाशाह योजना पर चर्चा की जाएगी।

रावतभाटा। परमाणु ऊर्जा केंद्रीय स्कूल नंबर 2 में ब्रेनहंट प्रतियोगिता में विजेता रहे स्टूडेंट्स।