पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मतदाता सूची प्रकािशत आज होगी ग्रामसभा

मतदाता सूची प्रकािशत आज होगी ग्रामसभा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रावतभाटा। नगरपालिकाके नवंबर 2014 में होने वाले चुनाव के लिए मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशन शनिवार को किया गया। एसडीएम कृष्णपाल सिंह चौहान ने बताया कि इसके लिए रविवार, सोमवार को वार्डसभाएं होंगी। जिसमें मतदाता सूचियों को पढ़कर सुनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि रविवार को सुबह 9 से 6 बजे तक प्रत्येक मतदान केंद्र पर बूथ लेवल अधिकारी बैठेगा और दावा, आपत्तियां प्राप्त करेगा। दावा एवं आक्षेपों का निस्तारण 30 सितंबर को किया जाएगा। पूरक सूचियों की तैयारी 10 अक्टूबर को की जाएगी। अंतिम प्रकाशन 14 अक्टूबर को किया जाएगा। बूथ पर किसी भी मतदाता का नाम कार्यस्थल, निवास स्थान में से एक जगह ही दर्ज हो। किसी भी मतदाता का नाम दो वॉर्ड में दर्ज हो तो, उसे एक वार्ड से हटा दें। वर्ष 2014 की मतदाता सूची क्षेत्र का मिलान वर्ष 2009 की मतदाता सूची से करना जरूरी है। जिससे किसी प्रकार की मतदाता सूची में अशुद्धि ना रहें। मतदाता सूची के लिए दावा आपत्ति 22 सितंबर तक ली जाएगी। फार्म नंबर 3 एक व्यक्ति का नाम जोड़ने के लिए, फार्म नंबर 4 पूरे परिवार का नाम जोड़ने के लिए, फार्म नंबर 5 नाम जोड़े जाने पर आक्षेप के लिए, फार्म नंबर 6 प्रविष्टियों को सही करने के लिए भरकर देना होगा। आक्षेप लगाने वाले मतदाता काे नाम, क्रम संख्या भी देनी होगी।