मॉडल प्रदर्शनी में लिया उत्साह से भाग
रावतभाटा| श्रीरामबाल विद्या मंदिर सीनियर सेकंडरी स्कूल चारभुजा में विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी शुरू हुई। कार्यक्रम में सरदार गुरुदेवसिंह, वैज्ञानिक अधिकारी भगवतीप्रसाद अग्रवाल ने प्रदर्शनी का शुभारंभ और निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी से स्टूडेंट्स में जिज्ञासा बढ़ती है। उन्होंने स्टूडेंट्स को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में जानकारी देने में ऋतु पाटिल और उनका समूह प्रथम रहा। वहीं बाढ़ आपदा सूचना यंत्र के विज्ञान मॉडल में द्वितीय स्थान पर अभिषेक एवं उनका समूह रहा। तनवीर एवं उनका समूह को भी पुरस्कार दिया गया। वहीं सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी में अंकित जाटव और उनके समूह का मॉडल ग्रामीण तथा शहरी परिवेश प्रथम रहा। द्वितीय रोहित नागर और उनके समूह का सौरपेनल, हेमंत सक्सेना का पवन ऊर्जा मॉडल रहा। संस्था संचालक डॉक्टर मांगीलाल एवं प्रिंसिपल मीरा चटर्जी ने स्वागत एवं आभार जताया।
रावतभाटा. विज्ञानप्रदर्शनी में मॉडल प्रस्तुत करती छात्राएं।
न्यूज़ इनबॉक्स