- Hindi News
- विधिक साक्षरता सप्ताह में हुई प्रतियोगिताएं
विधिक साक्षरता सप्ताह में हुई प्रतियोगिताएं
रावतभाटा| रावतभाटाबालिका सीनियर सेकंडरी स्कूल में विधिक साक्षरता सप्ताह में विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई, जिसमें निबंध प्रतियोगिताअों में विजेता बरखाकुमारी, गायत्री गुर्जर, नेहा सोनी रही। पोस्टर प्रतियोगिता में अलीशा अली, पूनम यादव विजेता रही। वाद-विवाद प्रतियोगिता में पक्ष में सिमरन भूले, रेणु शर्मा, विपक्ष में लक्षिता दशोरा, पूनम यादव अव्वल रही। इस मौके पर प्रिंसिपल पूनम भटनागर ने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या एक अपराध है। पुरुष और महिला में फर्क नहीं होना चाहिए। आज महिलाएं कहीं पर भी पीछे नहीं हैं। ध्रूमपान निषेध, बाल विवाह संबंधित कानून की भी स्टूडेंट्स को जानकारी दी गई। प्रतियोगिता की आयोजक शिक्षिका नीरू गोविल, ईला बीलू, उपमा गर्ग भी मौजूद थी।