पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सृष्टि रचनाकार विश्वकर्मा जयंती पर बांटी मिठाइयां

सृष्टि रचनाकार विश्वकर्मा जयंती पर बांटी मिठाइयां

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिल्पसृष्टि के रचनाकार भगवान विश्वकर्मा की जयंती पूजा और श्रद्धा के साथ मनाई गई। राजस्थान परमाणु बिजलीघर, भारी पानी संयंत्र सहित परमाणु विद्युत परियोजना की निर्माणाधीन 7वीं8वीं इकाई में कार्यरत कंपनियों ने भगवान विश्वकर्मा की पूजाअर्चना कर हवन किए।

राजस्थान परमाणु बिजलीघर के केंद्र निदेशक विनितकुमार, एसोसिएट डायरेक्टर वीएस वर्मा, अतिरिक्त मुख्य संपदा अधिकारी एसके गुप्ता ने अणुकिरण कॉलोनी सिविल कार्यालय में संयुक्त रूप से पूजा अर्चना कर हवन में भाग लिया। इस अवसर पर राजस्थान परमाणु बिजलीघर के लोकेंद्र गुप्ता, ओपी गुप्ता, एमएल जारोली, आरसी राजपूत, बीएल शर्मा, हिंदप्रकाश, वाईबीसिंह, डीएस आचार्य, विक्रम यादव, आरएस राघव, मुरारी सविता एवं ठेकेदार कर्मचारियों ने भाग लिया।

अणुतारा सब स्टेशन, फेजटू वाटर सप्लाई, फेज टू सिविल, विक्रमनगर सिविल ऑफिस एवं अन्य जगहों पर भी पूजा-अर्चना की गई। भारी पानी संयंत्र स्थल एवं आवासीय कॉलोनी में भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की गई। भारीपानी संयंत्र मल्टीपरपज हॉल में संयुक्त रूप से पूजाअर्चना की गई। भारी पानी संयंत्र के महाप्रबंधक वीपीनेमा ने विश्वकर्मा जयंती पर मल्टीपरपज हॉल में पूजाअर्चना की। इस अवसर पर डीजीएम जितेंद्र श्रीवास्तव, पीके मलिक, सीएस श्रीवास्तव, प्रशासनिक अधिकारी हरिहरन पी अय्यर अधिकारियों, कर्मचारियों एवं ठेकाकर्मियों ने भाग लिया। आवासीय कॉलोनी के सिविल ऑफिस में भी विश्वकर्मा पूजा की गई। राणाप्रतापसागर पनबिजलीघर में एक्सईएन एजेखान, एईएन एसके शर्मा, एसके बत्रा, धीरज गुप्ता, सरिता सिंघल सहित बीएचईएल के इंजीनियरों ने पूजा-अर्चना में भाग लिया। राजस्थान परमाणु बिजलीघर अस्पताल सभागार में विश्वकर्मा जयंती पर पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर चिकित्सालय अधीक्षक डॉक्टर डीएस कथूरिया, डॉक्टर पीआरसिंह, डॉक्टर पारस जैन, डॉक्टर कुलदीपसिंह, डॉक्टर कोमल जैन, डॉक्टर एस गणेशन, डॉक्टर तुषार दिघे, डॉक्टर अमितकुमार, डॉक्टर अरविंदसिंह, डॉक्टर महीपालसिंह, डॉक्टर सत्यजीत, प्रबंधक सीबीएस चौहान, मेट्रन कलावती, एसएनझा, हीरालाल शर्मा, पीआर शर्मा एवं अन्य मौजूद थे। शहर के अन्य निजी संस्थानों में भी भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की गई।

विश्वकर्माप्रतिमा का विसर्जन आज

स्थापितकी गई विश्वकर्मा की प्रतिमाओं का जुलूस के साथ गुरुवा