आज से भामाशाह शिविर शुरू
रावतभाटा। रावतभाटानगरपालिका क्षेत्र में भामाशाह नामांकन शिविर गुरुवार से प्रारंभ होगा। रावतभाटा एसडीएम कृष्णपालसिंह चौहान ने बताया कि शहरी क्षेत्र भामाशाह शिविर के प्रभारी नगरपालिका ईओ जयप्रकाशशर्मा, कनिष्ठ रोजगार अधिकारी एमके पाठक को बनाया गया है।
उन्होंने बताया कि शिविरों से पूर्व दो दिवसीय प्री-कैंप लगाए जाएंगे। जिसमें संबंधित केंप में लगाए गए हेल्पडेस्क, सत्यापक उपस्थित रहेंगे। शिविरों के सत्यापन कार्य के लिए नगरपालिका के लिपिक चौथमल शर्मा, पंकज श्रीवास्तव को लगाया गया है। प्री-केंप के प्रभारी नगरपालिका के कनिष्ठ अभियंता वीरेंद्रसिंह तोमर को बनाया गया है। शिविर की बुधवार को व्यवस्थाएं की गई। पालिका ईओ ने बताया कि क्लब भवन में मशीनें लगाई जाएंगी। क्लब भवन के बाहर और संस्कृत स्कूल के बाहर मैदान में टेंट लगाए गए हैं, जहां पर सत्यापक बैठेंगे। शिविर में राशन कार्ड आवेदन, भामाशाह कार्ड, आधार कार्ड बनाए जाएंगे।
इनवार्डों के लगेंगे शिविर
वार्ड9 के लिए गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार को शिविर लगाया जाएगा। साथ ही वार्ड 10 के लिए 22, 23, 24 सितंबर,वार्ड 11 के लिए 29, 30 सितंबर, 1 अक्टूबर को आरएसईबी क्लब रावतभाटा में शिविर लगेगा।