बालाजी नवयुवक सुंदर कांड कमेटी का गठन
रावतभाटा| गुरुगणपति ज्ञान मंदिर कोटा बेरियर पर बालाजी नवयुवक सुंदर कांड कमेटी की बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस मौके पर नवरात्र महोत्सव पर कार्यक्रमों का आयोजन करने के लिए चर्चा की गई। जिसमें अध्यक्ष प्रकाशचंद गर्ग, उपाध्यक्ष सतीश शर्मा, सचिव आशुतोष शर्मा, कोषाध्यक्ष हीरालाल शर्मा, राकेश शर्मा, संगठन मंत्री राजेंद्र शर्मा, अशोक सोनी, आशीष शर्मा, दीपक माली, संरक्षक कैलाश शृंगी, महेश शर्मा, प्रचार मंत्री मयंक शर्मा, राहुल जैन, अविनाश माहेश्वरी, अजय बंजारा, लोकेश मेघवाल एवं सदस्य बनाए गए हैं।