- Hindi News
- चार खिलाड़ी स्टेट फुटबाॅल प्रतियोगिता के लिए रवाना
चार खिलाड़ी स्टेट फुटबाॅल प्रतियोगिता के लिए रवाना
रावतभाटा| यंगहीरोज फुटबाॅल क्लब के 4 सब जूनियर खिलाड़ी विक्रम भैरवा, अर्जुन भैरवा, रोहित मेहतर, विक्रम भाट चित्तौड़गढ़ से चयनित होकर चूरू जिले में आयोजित राज्यस्तरीय फुटबाॅल प्रतियोगिता में 18 से 21 सितंबर तक भाग लेंगे।
यंग हीरोज फुटबाॅल क्लब के सचिव ने बताया कि यह स्टूडेंट्स झालर बावड़ी स्कूल में अध्ययनरत हैं। चारों खिलाड़ी पिछले एक वर्ष से लगातार यंग हीरोज फुटबाॅल क्लब में अभ्यास कर रहे हैं। यह खिलाड़ी बुधवार को चूरू के लिए रवाना हुए।
स्टूडेंट्सको तैराकी किट एवं राशि प्रदान की
रावतभाटा. उच्चप्राथमिक स्कूल जावराकलां के स्टूडेंट्स का राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए चयन हुआ। जिसमें पूजा मीणा, सुमंत प्रजापत, खुशबू भील, लालचंद मेघवाल, द्वारिका भील, राजेश गुर्जर शामिल हैं। इनके लिए 4 हजार की राशि एवं तैराकी किट की व्यवस्था राजेंद्र दशोरा, राजेशसिंह बादल, बसंतीलाल पोरवाल, नगसिंह राजपुरोहित, सिकंदर, ब्रिजनारायण, प्रधानाध्यापक चेतनसिंह गौड़, शारीरिक शिक्षक अशोक यादव एवं जावरा स्कूल स्टाफ ने भी सहयोग किया।
स्टेटप्रतियोगिता के लिए कबड्डी की टीमें रवाना
सुल्तानपुर. कस्बेके सेंट्रल केरिअर पब्लिक उच्च माध्यमिक विद्यालय से राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए टीमें रवाना हुई। टीम प्रभारी राजेन्द्र मीणा ने बताया कि इससे पूर्व टीमों को 14 से 17 सितंबर तक प्रशिक्षण दिया गया। बुधवार को 17 19 वर्षीय टीमें राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए चितौड़ढ़ रवाना हुई। टीमों के साथ 19 वर्ष आयु वर्ग में राजेन्द्र मीणा, कौशल मीणा सरफराज खान तथा 17 वर्ष आयु वर्ग में रामेश्वर यादव, बालमुकुन्द यादव, राजेन्द्र मीणा रवाना हुए।
रावतभाटा. जावराकलांस्कूल की बालिकाएं, जो राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुई हंै, उन्हें तैराकी किट एवं राशि प्रदान करते हुए।