सामुदायिक गतिशीलता शिविर संपन्न
रावतभाटा| उच्चप्राथमिक स्कूल झालर बावड़ी में चल रहे सामुदायिक गतिशीलता शिविर का समापन हुआ। प्रधानाध्यापक ने बताया कि इसमें एसएमसी समिति के सदस्यों को प्रशिक्षण दिया। इसमें एमटी ने सदस्यों को कर्तव्य एवं अधिकार की जानकारी दी। साथ ही स्कूल की व्यवस्था, विकास में योगदान के लिए भी प्रेरित किया। इसमें झालर बावड़ी, थमलाव, बंजारा बस्ती, सणिता, सांखलों का ढूंढा, सेंटाब स्कूलों के एसएमसी के चार-चार सदस्यों ने भाग लिया।