पुलिस ने नहीं किया आरोपी को गिरफ्तार
रावतभाटा। रावतभाटापुलिस ने नया बाजार निवासी ओमप्रकाश भांबी की बाइक बरामद की है। रावतभाटा सीआई कमलप्रसाद मीणा ने बताया कि बाइक वार्ड नंबर 2 बाजार निवासी संजय से बरामद की गई है, लेकिन पुलिस ने नए कानून के कारण उसे गिरफ्तार नहीं किया है। अब न्यायालय के आदेश के बाद ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।