- Hindi News
- रावतभाटा में दिनदहाड़े सूने घर से जेवर और 50 हजार रुपए चोरी
रावतभाटा में दिनदहाड़े सूने घर से जेवर और 50 हजार रुपए चोरी
राजस्थानपरमाणु बिजलीघर की अणुकिरण आवासीय कॉलोनी में दिन दहाड़े टाइप फोर 10 बी निवासी अधिकारी एमएल पांचाल के घर से अज्ञात चोर नकदी और गहने चोरी कर ले गए। घटना के समय अधिकारी की प|ी कोटा गई हुई थी और अधिकारी संयंत्र स्थल पर थे। महिला शकुंतला पांचाल ने बताया कि वह गेट बंद कर गई थी और घर की अलमारी में नगदी राशि 50 हजार रुपए से ज्यादा, सोने की चैन आधा तोला, तीन जोड़ी पायजेब, कानके टॉप्स 2 जोडी रखे थे, जो चोर ले गए।
उन्होंने बताया कि शाम 4 बजे उनके पति वापिस आए तो, मैनगेट खुला था। शाम 7.30 बजे कोटा से आने पर जानकारी दी तो, घर में झानबीन की गई। जिस पर घर में रखे पर्स खुले मिले और अलमारी के गेट पर चाबी लगी मिली और अलमारी खुली थी।
गेटके ताले की चाबी 7 माह पूर्व गुम हो गई थी
महिलाने बताया कि मैनगेट पर इंटरलॉक ताला लगा हुआ है। जिसकी एक चाबी 7 माह पूर्व गुम हो गई थी। नया ताला नहीं लगवाया गया। घटना की रिपोर्ट रावतभाटा पुलिस थाने में पुत्र नितन पांचाल ने दर्ज कराई। पुलिस ने मौका निरीक्षण किया है। परमाणु बिजलीघर की आवासीय कॉलोनी के प्रवेशद्वारों पर सीसीटीवी कैमरे लगे है। कॉलोनी में होमगार्ड जवान भी सुरक्षा के लिए तैनात है।
800रुपए की बचत से हुआ हजारों का नुकसान
रावतभाटाशहर में स्थित परमाणु बिजलीघर की आवासीय कॉलोनी के सिविल अधिकारी ने बताया कि इंटरलॉक की चाबी गुम हो जाने पर लोग नया ताला लगवा लेते है, जिसके लिए विभाग की ओर से 800 रुपए की राशि ली जाती है। 800 रुपए बचाने के लिए ताला नहीं लगाते है, तो इससे हजारों का नुकसान उठाते है। अधिकारी ने कहा कि किसी भी मकान में इंटरलॉक ताले की चाबी गुम होने पर सिविल कार्यालय में रिपोर्ट कराकर नया ताला लगवाया जा सकता है।
रावतभाटा। राजस्थान परमाणु बिजलीघर की अणुकिरण आवासीय कॉलोनी के टाइप फोर 10 बी मकान में चोरों ने लगाई सेंध। अलमारी से चोरी कर ले गए गहने और नकदी।