- Hindi News
- चंबल भीलवाड़ा पेयजल योजना से भैंसरोडगढ़ की 6 पंचायतों को मिलेगा पानी
चंबल भीलवाड़ा पेयजल योजना से भैंसरोडगढ़ की 6 पंचायतों को मिलेगा पानी
चंबलभीलवाड़ा पेयजल योजना से भैंसरोडगढ़ क्षेत्र की 6 पंचायत के लगभग 50 गांवों को पानी देने पर सहमति हो गई है। जयपुर में जलदाय मंत्री सांवरमलजाट , जलदाय विभाग के प्रमुख शासन सचिव, चित्तौडगढ़ जिला कलेक्टर वेदप्रकाश एवं विधायक सुरेश धाकड़ की मौजूदगी में हुई बैठक में सहमति बन गई। विधायक सुरेश धाकड़ ने बताया कि विधानसभा चुनाव में यह वायदा किया गया था कि भीलवाड़ा पेयजल योजना से भैंसरोडगढ़ की 6 पंचायतों के सभी गांवों को पानी दिया जाएगा। जिस पर उच्च स्तरीय बैठक बुलाई गई थी। इसके आदेश एक, दो दिन में जारी हो जाएंगे।
हुआथा आंदोलन चंबलभीलवाड़ा पेयजल योजना से भैंसरोडगढ़ क्षेत्र की 6 पंचायतों को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए भाजपा ने पिछली सरकार के दौरान आंदोलन किया था। महापंचायत बुलाई गई थी। चेतावनी दी गई थी कि भीलवाड़ा पेयजल योजना से भैंसरोडगढ़ क्षेत्र को पानी नहीं देने पर भीलवाड़ा भी पानी नहीं जाएगा।