रावतभाटा में भी खुला मारुति का शोरूम
रावतभाटा| रावतभाटामें भाटिया एण्ड कंपनी की ओर से मारुति शोरूम कोटा रोड पर पेट्रोल पंप के सामने खोला गया, जिसका शुभारंभ भाटिया कंपनी के डायरेक्टर नेक भाटिया ने पूजा-अर्चना कर किया। पहले दिन 5 गाड़ियों की बुकिंग कर डिलीवरी दी गई। इस मौके पर मारुति गाड़ियों का प्रदर्शन भी किया गया। साथ ही मारुति की सेवाओं के बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर मारुति शोरूम के डीडी प्रजापत, माजिद खान, प्रबंधक राजेंद्र शर्मा, आशीष तिवारी, पूर्व सरपंच अनेंद्रसिंह राजोरा मौजूद थे। राजेंद्र शर्मा ने बताया कि सेल संबंधित सभी सुविधाएं रावतभाटा में शुरू हो गई हैं। अाने वाले दिनों में सर्विस सेंटर की सुविधा भी मिलेगी।
रावतभाटा। शहरमें मारुति शोरूम खुलने पर गाड़ी की चाबी प्रदान करते हुए मारुति के डायरेक्टर नेक भाटिया।