पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 2 लाख 20 हजार की राशि परिजनों को सौंपी

2 लाख 20 हजार की राशि परिजनों को सौंपी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रावतभाटा। राजस्थानपरमाणु बिजलीघर के मुख्य गेट पर विद्युत पाेल पर काम करते समय झुलसे ठेका श्रमिक लोकेश शर्मा के परिजनों को परमाणु बिजलीघर इकाई 3,4 के विभिन्न अनुभागों की ओर से 2 लाख 20 हजार रुपए की एफडी कराकर प|ी, माता के नाम पर कर्मचारियों ने सौंपी। राजस्थान परमाणु बिजलीघर इकाई 3,4 के सीएमएम फायर सेक्शन, नाभिकीय प्रशिक्षण केंद्र, ट्रांसपोर्ट, वाटर सप्लाई, सिविल अनुभाग एवं इलेक्ट्रिकल अनुभाग के समस्त कर्मचारियों, ठेका कर्मचारियों ने अपनी इच्छानुसार राशि दी और महज थोड़े ही दिन में 2 लाख 20 हजार रुपए एकत्रित हो गए। यह राशि 7 साल 9 माह के लिए एफडी कराकर दी गई है। इस एफडी से मासिक ब्याज सेविंग एकाउंट में जमा होता रहेगा और उसके परिवार को जीवन यापन के लिए सहायता मिलती रहेगी। परमाणु बिजलीघर के कर्मचारियों के इस प्रयास की सभी ने सराहना की है। परमाणु बिजलीघर के कर्मचारी और ठेकाकर्मी पहले भी ऐसे कई लोगों की मदद कर चुके है। उल्लेखनीय है कि परमाणु बिजलीघर के ठेकाश्रमिक लोकेश शर्मा की करंट से झुलसने के कारण दाेनों हाथ काटने पड़े।