पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतले बनाने का काम शुरू

रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतले बनाने का काम शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दशहरेपर रावण, कुंभकरण, मेघनाद के पुतलों का निर्माण किया जा रहा है। इनका निर्माण नगरपालिका ने दशहरा मैदान पर शुरू करा दिया है। नगरपालिका ईओ जेपी शर्मा ने बताया कि तीनों पुतलों को दशहरे से एक दिन पहले ही खड़ा कर दिया जाएगा। इसमें रावण का पुतला 55 फीट, कुंभकरण 50, मेघनाद 50 फीट का होगा। तीनों ही पुतलों में आतिशबाजी होगी। पुतले कलाबाजी भी दिखाएंगे। तीनों पुतलों का निर्माण का ठेका 1 लाख 60 हजार में हुआ है। पुतलों का निर्माण बारां के सद्दाम हुसैन एवं उनकी टीम कर रही है। कारीगर कल्लूभाई ने बताया कि पुतलों में आतिशबाजी के साथ निर्माण कार्य की गुणवत्ता का ध्यान रखा जाएगा।

रावतभाटा। नगरपालिका की ओर से रामलीला दशहरा महोत्सव में रावण, कुंभकरण, मेघनाद के पुतले बनाते कारीगर।