पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वदेशी जागरण सप्ताह का आज से

स्वदेशी जागरण सप्ताह का आज से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रावतभाटा। विद्याभारती का स्वदेशी जागरण सप्ताह गुरुवार से मनाया जाएगा। प्रिंसिपल मुकेश वैष्णव ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती से महात्मागांधी जयंती तक आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक स्कूल रावतभाटा में स्वदेशी जागरण सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत स्कूल में प्रतिदिन किसी एक विषय की जानकारी, स्वदेशी वेशभूषा, स्वदेशी खानपान, स्वदेशी आचार, विचार, स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग अपने हस्ताक्षर एवं बोलने में मातृभाषा हिंदी का उपयोग की जानकारी दी जाएगी। गांधी जयंती स्वदेशी सप्ताह के समापन पर स्टूडेंट्स को विदेशी वस्तुओं के त्याग का संकल्प दिलाया जाएगा। प्रिंसिपल ने बताया कि स्वदेशी जागरण सप्ताह में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। जिसमें स्वदेशी वस्तुओं के नाम लिखो, विदेशियों से देश की सीमाओं की रक्षा करना, स्वदेशी प्रेम विदेशी संस्कृति का भारत में बढ़ता प्रभाव, स्वदेशी वस्तुओं के टक्कर में विदेशी वस्तुओं का बढ़ता प्रभाव आदि प्रतियोगिताएं होंगी।