स्वच्छ भारत सप्ताह का शुभारंभ आज
रावतभाटा। नगरपालिकारावतभाटा की ओर से गुरुवार से शहर में स्वच्छ भारत सप्ताह मनाया जाएगा। पालिका ईओ जेपी शर्मा ने बताया कि स्वच्छ भारत सप्ताह का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक सुरेश धाकड़ दोपहर 3 बजे अंहिसासर्किल पर करेंगे। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक पौधरोपण करेंगे। ईओ ने बताया कि स्वच्छ भारत सप्ताह के दौरान गुरुवार को अंहिसासर्किल पर साफसफाई, पौधरोपण कर कोटा बैरियर से बाड़ौलिया सीमा तक रोड पर विशेष सफाई कराई जाएगी।