- Hindi News
- मतदाता सूची शुद्धिकरण में मिली दोहरी प्रविष्टियां
मतदाता सूची शुद्धिकरण में मिली दोहरी प्रविष्टियां
रावतभाटा। नगरपालिकाआम चुनाव 2014 की निर्वाचक नामावली मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, हटाने, शुद्धिकरण के लिए आए आवेदनों की ऑनलाइन जांच की जा रही है। रावतभाटा एसडीएम एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी कृष्णपाल सिंह चौहान ने बताया कि पालिका चुनाव मतदाता सूची शुद्धिकरण के लिए चलाए विशेष अभियान के अंतिम दिन तक 1250 से अधिक आवेदन आए है। जिसमें 200 आवेदन नाम हटाने, 750 से अधिक नाम जोड़ने, 300 से अधिक नाम संशोधन के आवेदन आए है। विवादास्पद नामों के आवेदनों का घर, घर जाकर बीएलओ सत्यापन करेंगे। प्रत्येक आवेदन की ऑनलाइन प्रविष्टि की जांच की जा रही है। जिसमें विधानसभा नामांकन निर्वाचन नामावली एवं नगरपालिका निर्वाचक नामावली से मिलान किया जा रहा है। प्रत्येक आवेदन पर विधानसभा, क्रमसंख्या, पालिका वार्ड,भाग संख्या, पालिका क्रमसंख्या अंकित की जा रही है।
निस्तारण30 तक -चुनाव शाखा प्रभारी दिलीपनिहालानी ने बताया कि आवेदनों की ऑनलाइन जांच कर मतदाता सूची का प्रकाशन कराया जाएगा। इसके लिए दावा आपत्तियों का निस्तारण 30 सितंबर तक कर दिया जाएगा। निर्वाचक नामावलियों को ऑनलाइन शकील खां, प्रेमकंवर, सुमित्रा, दीपक कुमार कर रहे है। ऑनलाइन प्रक्रिया में आए आवेदनों की जांच की जा रही है। फार्म में की गई प्रविष्टियों को मिलान किया जा रहा है। इसमें कई मतदाताओं ने वार्डों में नाम होने के बाद भी अपने आवेदन भर दिए है। जिनकी जांच की जा रही है।
न्यूज़ इनबॉक्स
रावतभाटा। मतदाता सूचियों की ऑनलाइन जांच करते हुए।