पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भैंसरोडगढ़ में रश्मि जैन बनीं उप प्रधान

भैंसरोडगढ़ में रश्मि जैन बनीं उप प्रधान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंचायतसमिति भैसरोडगढ़ में भाजपा की उप प्रधान रश्मि जैन चुनी गईं। रश्मि जैन रावतभाटा नया बाजार निवासी कल्याणमल जैन की बेटी और बोराव निवासी पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष भगवती लाल जैन की बहू है। उपप्रधान 10वीं तक पढ़ी हैं।

रविवार को उपप्रधान के चुनाव में रश्मि जैन को 8 और कांग्रेस के सत्यनारायण धाकड को 7 वोट मिले। रविवार को हुए चुनाव में प्रधान जैसी रौनक नहीं थी। चुनाव की कमान स्थानीय भाजपा कार्यकर्तों के पास ही थी। पहले कांग्रेस के 7 सदस्य पहुंचे। फिर 8 सदस्य प्रधान वीणा दशोरा के साथ आए और मतदान किया। एसडीएम कृष्णपाल सिंह ने उप प्रधान को प्रमाण पत्र दिया। परिणाम की घोषणा होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधान उप प्रधान को फूलमालाओं से लाद दिया। इस मौके पर नगर पालिका चेयरमैन बंशीलाल, वाइस चेयरमैन मंजूलता जंगम, अमरसिंह हाड़ा, दिनेश सेन, हरीश राठौर, सरपंच काली बाई, बाबूलाल जैन, गंगाराम मीणा, राजेंद्र दशोरा मौजूद थे।

भाजपाने प्रधान, उपप्रधान में लागू की सोशल इंजीनियरिंग

रावतभाटा।बेंगू विधानसभा क्षेत्र में भाजपा नें ऐसा सोशल इंजीनियरिंग फार्मूला लागू किया कि छह समुदायों को प्रतिनिधित्व मिल गया। भाजपा ने सभी को खुश करने का प्रयास किया। विधायक सुरेश धाकड़ ने कहा कि हमने सभी को प्रतिनिधित्व दिया है। इसी के तहत पंचायत समिति भैसरोड़गढ़ में ब्राह्मण वर्ग से वीणा दशोरा, जैन समाज के प्रतिनिधित्व के रूप में उपप्रधान रश्मि जैन, बेंगू में प्रधान गुर्जर समुदाय से अंजू देवी गुर्जर, उपप्रधान धाकड़ समुदाय से कैलाश चंद्र धाकड़, गंगरार में प्रधान जाट समुदाय से देवीलाल जाट और उपप्रधान राजपूत समुदाय से रतन सिंह को बनाया गया है।

भैसरोडगढ़। भंैसरोडगढ़ पंचायत समिति उपप्रधान बनीं रश्मि जैन का स्वागत करतीं प्रधान वीणा दशोरा समर्थक।