- Hindi News
- नेट पर रावतभाटा उप परिवहन कार्यालय से भ्रमित हो रहे लोग
नेट पर रावतभाटा उप परिवहन कार्यालय से भ्रमित हो रहे लोग
राज्यसरकार के परिवहन मंत्रालय की ओर से इंटरनेट पर रावतभाटा उप परिवहन कार्यालय दर्शाया जा रहा है। यही नहीं रावतभाटा का रजिस्ट्रेशन नंबर भी आरजे 38 बताया जा रहा है। जिससे लगता है कि रावतभाटा में उप परिवहन कार्यालय खुल गया है। इससे लोग भ्रमित हो रहे हैं। रावतभाटा में परिवहन कार्यालय की खासी जरूरत है। रावतभाटा में परिवहन व्यवस्था कोटा-रावतभाटा के बीच उलझी हुई है।
हालांकि परिवहन अधिकारी कह रहे हैं कि अभी नंबर जारी नहीं हुए हैं, लेकिन नेट पर यह नजर रहे है। यह नंबर रावतभाटा के लिए रिजर्व कर दिए गए है। इससे लगता है कि रावतभाटा में उप परिवहन कार्यालय जल्दी खुल सकता है। वैसे रावतभाटा से चित्तौडगढ़ जिला मुख्यालय की दूरी 135 किलोमीटर है। रावतभाटा का जिला चित्तौड़गढ़ है। परिवहन का काम जिला परिवहन अधिकारी करते हैं।