- Hindi News
- तारापुर बैठक में दिए पेंशन स्कीम के प्रस्ताव
तारापुर बैठक में दिए पेंशन स्कीम के प्रस्ताव
एनपीसीआईएलकर्मचारियों की पेंशन स्कीम के लिए तारापुर में हुई बैठक में विभिन्न प्रस्ताव दिए गए। परमाणु विद्युत कर्मचारी यूनियन सीटू अध्यक्ष संजय सेंगर ने बताया कि पेंशन स्कीम के लिए गठित कमेटी की दूसरी बैठक में वास्तविक पेंशन स्कीम के प्रस्ताव को अंतिम रूप दिया गया है। अब इन प्रस्तावों को एनपीसीआईएल बोर्ड की स्वीकृति मिलना शेष है।
पेंशन योजना में एनपीसीआईएल अंशदान देगा, जिसमें बैंड पे, ग्रेडपे और डीए की दो प्रतिशत राशि अंशदान प्रतिमाह प्रत्येक स्कीम धारक को देगा। साथ ही प्रशासनिक खर्च भी देगा। इसके अलावा रिस्क कवरेज बीमा मद से किसी कर्मचारी की सर्विस के दौरान मृत्यु होने पर एक्सग्रेसिया राशि 7 लाख 50 हजार के बराबर राशि कर्मचारी के खाते में जमा कराएगा।
प्रीमियम का वहन भी करेगा। एनपीसीआईएल दो प्रतिशत अंशदान के अतिरिक्त पेंशन स्कीम में सीड मनी के रूप में दो प्रतिशत शुद्ध लाभ की राशि जमा कराएगा। जो इस वर्ष 50 करोड़ के लगभग होगी। जो 15 वर्ष तक जमा होगी। जिस पर मिलने वाले ब्याज की 80 प्रतिशत राशि स्कीम धारकों के पेंशन फंड में समान रूप से वितरित की जाएगी। शेष 20 प्रतिशत राशि सीड मनी के साथ जुड़ती जाएगी।
मैनपावररिव्यू कमेटी के लिए दिए प्रस्ताव
20प्रतिशत कर्मचारी, सुपरवाइजर बढ़ाने, सेफ्टी गाइड का पालन करने, स्थाई प्रवृत्ति के कार्यों पर ठेका श्रमिकों के स्थान पर विभागीय कर्मचारियों की भर्ती करने के प्रस्ताव दिए गए। सीएचएसएस स्कीम के लिए 11-12 अक्टूबर को कलपक्कम में बैठक होगी। इसमें नैफी के साथ जेसीसी के सदस्य भी भाग लेंगे। सम्मान जनक हल नहीं निकला तो, नेफी के साथ मिलकर आंदोलन किया जाएगा। बैठक में संजय सेंगर, जीआर मीणा, आरआर यादव, एचएस भाटी सहित देशभर के परमाणु बिजलीघरों की यूनियनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया था।