पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मौसम बदला, रोगियों की लगी भीड़

मौसम बदला, रोगियों की लगी भीड़

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रावतभाटा। बरसातबंद होते ही मौसम में आए बदलाव से अस्पताल में आने वाले रोगियों की संख्या में इजाफा होने लगा है। रैफरल अस्पताल में सुबह और शाम को रोगियों की भीड़ उमड़ रही है।

सोमवार को अस्पताल में दो डॉक्टरों के उपस्थित नहीं होने पर दो ही डॉक्टर मौजूद थे। ब्लॉक सीएमओ डॉक्टर जी जे परमार ने बताया कि मौसम में आए बदलाव से मौसमी बीमारियों का प्रकोप देखने को मिल रहा है। वायरल, सर्दी, जुकाम, खांसी के रोगी अधिक रहे है। मलेरिया से पीड़ित रोगी पिछले साल से कम रहे है। बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर मनीषा गुप्ता ने बताया कि मौसम में आए बदलाव से बच्चों में खांसी, जुकाम, दस्त के मामले ज्यादा रहे है। वहीं कई बच्चों में पीलिया के लक्षण भी मिले है।

बढ़रही रोगियों की संख्या

ब्लॉकसीएमओ डॉक्टर जी जे परमार ने बताया कि गुरुवार को अवकाश के दिन 195 रोगी, शुक्रवार को, 494 रोगी, शनिवार को, 402 रोगी और सोमवार को 404 रोगी आए।

रावतभाटा। रैफरल अस्पताल में रोगियों की लगी भीड़, मौसम बदला तो मौसमी बीमारियां घेरने लगी। अस्पताल में रोगियों की जांच करते डॉक्टर।