- Hindi News
- रावतभाटा शहर में 12 घंटे बिजली रहेगी बंद
रावतभाटा शहर में 12 घंटे बिजली रहेगी बंद
रावतभाटा। राजस्थानपरमाणु विद्युत परियोजना की 7वीं इकाई की एण्डशील्ड का ट्रोला मंगलवार को रावतभाटा शहर की मुख्य सड़क से गुजरेगा। जिससे शहर की बिजली आपूर्ति 12 घंटे बंद रहेगी। जेईएन चेतन शर्मा ने बताया कि एण्डशील्ड का ट्रोला सुबह आईटीआई कॉलेज से रवाना होगा। इसके लिए सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक शहर की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। बिजली आपूर्ति रावतभाटा, चारभुजा, आरएपीपी फीडर की बंद रहेगी। जिससे रावतभाटा, नयाबाजार, पुरानाबाजार, एन टीसी, चारभुजा और आरएपीपी कॉलोनी की बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी।