पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निबंध, चित्रकला आैर वाद विवाद प्रतियोगिता हुई

निबंध, चित्रकला आैर वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रावतभाटा. उच्चमाध्यमिक स्कूल रावतभाटा में तालुका सेवा समिति की और से विधिक जागृति के लिए ब्लॉक स्तरीय निबंध, चित्रकला एवं वादविवाद प्रतियोगिता हुई।

प्रिंसिपल सुनीलकुमार सालवी ने बताया कि ब्लॉक स्तर पर निबंध प्रतियोगिता में प्रथम उच्च माध्यमिक स्कूल रावतभाटा की प्रियंका मेघवाल, द्वितीय आदर्श विद्या मंदिर स्कूल की निधि मीणा, तृतीय बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल की बरखा कुमारी रही। चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम राणा प्रताप उच्च माध्यमिक स्कूल की हेमा पालीवाल, द्वितीय बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल की आरती परिहार, तृतीय अल्फा अकादमी उच्च माध्यमिक स्कूल के कमल रहे। वादविवाद प्रतियोगिता में प्रथम बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल की सिमरन भूले, द्वितीय माध्यमिक स्कूल धावदकलां की तन्नुगुप्ता , तृतीय माध्यमिक स्कूल रावतभाटा बाजार की सुरभि जैन रही। वादविवाद के विपक्ष में प्रथम बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल की लक्षीता दशोरा, द्वितीय बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल की पूनम यादव रही। ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में निर्णायक इंदिरा मित्तल, नरेंद्र दशोरा, कलिका जैन थे।