पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वच्छता अभियान में निकाली रैली पदयात्रा

स्वच्छता अभियान में निकाली रैली पदयात्रा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत

रावतभाटा. परमाणुऊर्जा केंद्रीय विद्यालय नंबर 3 में सेामवार को स्वच्छता अभियान में रैली एवं पदयात्रा निकाली गई।

भारी पानी संयंत्र के महाप्रबंधक वीपी नेमा और प्रेम नेमा ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना करते हुए कहा कि हम भारत को स्वच्छ बनाकर गांधीजी के सपनों को साकार कर सकते हैं। आज से सौ साल पहले महात्मा गांधी ने इस अभियान को शुरू किया था। स्वच्छता से केवल सुंदरता बढ़ती है अपितु पर्यावरण की भी रक्षा होती है। विद्यालय के प्राचार्य दिलीप सिंह, उपप्राचार्य केएन महापात्र, प्रधानाध्यापक जेसी शर्मा रैली में मौजूद थे। स्टूडेंट्स हाथों में स्वच्छ भारत, स्वस्थ तन स्वच्छ मन, स्वच्छता अपनाइए देश को सुंदर बनाइए, अहिंसा परमो धर्म जैसे नारे लिखी हुई तख्तियां लेकर चल रहे थे और नारे लगा रहे थे। रैली स्कूल से हैवीवाटर गेट, शिव मंदिर, चारभुजा गेट से एन टीसी गेट होते हुए हैवीवाटर मेन गेट से होती हुई पुन स्कूल में पहुंची।

पुरस्कारबांटे: केंद्रीयस्कूल नंबर 3 में सोमवार को संस्कृत सप्ताह, सद भावना, हिंदी सप्ताह के विजेताओं को प्रमाणपत्र एवं नकद राशि दी गई। प्राइमरी एवं सेकेंडरी के 278 स्टूडेंट्स को प्राचार्य दिलीपसिंह ने पुरस्कार प्रदान किए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता तन और मन दोनों की होती है। इसे हम सभी का स्वयं से प्रारंभ करना होगा। आभार उपप्राचार्य के एन महापात्र ने जताया।

रावतभाटा। केंद्रीय स्कूल नंबर 3 में स्वच्छता अभियान में रैली को रवाना करते भारी पानी संयंत्र के महाप्रबंधक वीपीनेमा, प्रेमनेमा