पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • साहित्यिक गोष्ठी में रचनाएं प्रस्तुत की

साहित्यिक गोष्ठी में रचनाएं प्रस्तुत की

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रावतभाटा. शारदासाहित्य मंच रावतभाटा की ओर से सोमवार को अंबेडकर पुस्तकालय में साहित्यिक गोष्ठी हुई। कार्यक्रम में एन पंडित ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। आरके शर्मा ने देशभक्ति, आरसी शर्मा ने हिसाब तो दो, एन पंडित ने एक खत पड़ोसी देश के नाम, मदनलाल ने कौन है शीर्षक से नाबालिग बच्चों के यौन शोषण पर रचना प्रस्तुत की। श्यामकुमार पोकरा ने जय, जय, जय दुर्गा माता गीत की प्रस्तुति दी। दिनेश कुमार छाजेड़ ने बचपन के चार रूप, विमलकुमार हेड़ा ने हसरत है कि आसमां छूकर आऊं में, ओमप्रकाश आर्य ने भारत के वैज्ञानिक रचना प्रस्तुत की। अंबेडकर समिति के पंचम राम ने शारदा साहित्य मंच को साहित्यिक गतिविधियां आयोजित करने पर बधाई दी। कार्यक्रम में मंच के आगामी स्थापना दिवस का आयोजन करने पर चर्चा हुई। शारदा साहित्य मंच की ओर से सभी कवियों को साहित्यिक पुस्तकें भेंट की गई। संचालन विमलकुमार हेड़ा एवं अध्यक्षता ओमप्रकाश आर्य ने की।

न्यूज़ इनबॉक्स