गांधी शास्त्री के पदचिह्नों पर चलंे
परमाणुऊर्जा केंद्रीय स्कूल नंबर 2 में गांधी एवं शास्त्री जयंती के उपलक्ष्य कार्यक्रम हुआ। अध्यक्षता प्रिंसिपल अनिलासिंह चांडक ने की। ,
उन्हींने महात्मागांधी, लालबहादुर शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित किया। उन्होंने कहा कि हमें अपने जीवन में गांधीजी के विचारों को अपनाते हुए आगे बढ़ना चाहिए। राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए। हमें बुरा देखना चाहिए, बुरा सुनना चाहिए और ना ही बुरा बोलना चाहिए। ईशा पांडे, सौम्या सेठ ने महात्मागांधी, लालबहादुर शास्त्री के जीवन के बारे में जानकारी दी। प्राथमिक कक्षा के स्टूडेंट्स ने लघुनाटिका प्रस्तुत की। स्टूडेंट्स ने बापूजी का प्रिय भजन रघुपति राघव राजाराम प्रस्तुत किया।
रावतभाटा.परमाणुऊर्जा केंद्रीय स्कूल नंबर 4 में मंगलवार को सुबह 9 बजे रैली निकाली जाएगी। प्रिंसिपल आरके साहनी ने बताया कि रैली गांधी जयंती, शास्त्री जयंती, स्वच्छ भारत अभियान के लिए निकाली जा रही है। रैली को परमाणु बिजलीघर के स्थल निदेशक सतीशकुमार शर्मा, महिला क्लब की चेयरपर्सन कृष्णा शर्मा हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगी। रैली आवासीय कॉलोनी के मार्गो से गुजरेगी।
रावतभाटा। परमाणु ऊर्जा केंद्रीय स्कूल नंबर 2 में गांधी एवं शास्त्री जयंती पर प्रस्तुति देते स्टूडेंट्स एवं प्रिंसिपल