पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गाड़ी की टक्कर से 4 साल के भालू की मौत

गाड़ी की टक्कर से 4 साल के भालू की मौत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रावतभाटा/भैसरोडगढ़। भैसरोडगढ़के पास गोपालपुरा मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से 4 साल के नर भालू की मौत हो गई।

सोमवार सुबह रामदेव मंदिर के पास स्टेट हाइवे 9 बेंगू रावतभाटा सड़क पर मृत भालू मिला। मौके पर ग्रामीण एकत्रित हो गए। थाना अधिकारी मिट्टू सिंह सहित पुलिस मौके पर पहुंची। यह क्षेत्र जवाहर सागर अभ्यारण्य के कोटा मुकदंरा नेशनल पार्क के अंतर्गत आता है। इस पर जवाहर सागर वन्य जीव अभ्यारण्य के कर्मचारी मौके पर पहुंचे लेकिन उन्हें आने में 2 घण्टे लग गए। उपवन संरक्षक राजीव कपूर, वन अधिकारी बिहारी लाल यादव, वनपाल राजेन्द्र विजय पहुंचे। भालू को रावतभाटा पशु अस्पताल लाया गया।

पशु चिकित्सक अशोक जोगदंड, सुनील साब्दे, नंदपाल बैरवा के मेडिकल बोर्ड ने पोस्टमार्टम किया। डॉक्टर ने बताया कि वाहन की टक्कर से रीढ की हड्डी पसलियां टूट गई थी। दाईं तरफ चोट लगी इससे खून जमा हो गया। आंतो पर भी चोट थी। भालू वन्य जीव संरक्षण में शिड्यूल वन का वन्य जीव है। वन विभाग ने इस मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

16से 20 भालू

मुकुन्दराहिल्स नेशनल पार्क के जवाहरसागर वन्य जीव अभ्यारण्य में 16 से 20 भालू हैं। यहां पर कई जगहों पर भालू की सुरक्षित जगह है ,लेकिन भोजन की तलाश में भालू सड़क के दूसरी ओर पर पहुंच जाते हैं।

दीवारेंचल रहा है निर्माण

जवाहरसागर वन्य जीव अभ्यारण्य में कई जगहों पर दीवारें टूटी है, निर्माण चल रहा है। वन अधिकारियों का मानना है कि पक्की दीवारें बनने के बाद भालू और अन्य वन्य जीव सड़कों पर नहीं आएंगे।

टूटानाखून-बाल िबखरे

दुर्घटनाके बाद भालू का एक नाखून और बाल बिखर गए बताया जाता है कि जिसे कुछ लोग ले गए। हालांकि वन विभाग के कर्मचारी कह रहे हैं कि सड़क पर रगड़ लगने से नाखून और बाल टूट गए थे।

बचावके तरीके

वनअधिकारी कहते हैं कि वन क्षेत्र के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जाएगी। पक्की दीवार बनाएंगे।

3दिसंबर को छोड़ा था

6साल के नर भालू को कोटा के नांता गांव से लाकर भैंसरोडगढ वन्य जीव अभ्यारण्य क्षेत्र के सेटलडेम रिलोकेशन सेंटर पर छोड़ा गया था। इसका वजन लगभग 200 किलो था।

भैंसरोडगढ़। वाहन की टक्कर में 4 साल के भालू की मौत, जानकारी मिलने के बाद मौके पर जमा हुई ग्रामीणों की भीड़।