- Hindi News
- 32 तो किसी का 16 हजार का आया बिल, होश उड़े
32 तो किसी का 16 हजार का आया बिल, होश उड़े
32तो किसी किसान का 16 हजार का बिजली बिल आया है। बिल देखकर कुंडाल क्षेत्र के किसानों के होश उड़ गए।
किसानों ने सोमवार को विद्युत वितरण निगम कार्यालय पहुंच कर बिजली बिलाें की रािश अधिक आने की शिकायत की। किसानों ने बताया कि उनके बिजली के बिल हजारों रुपये के गए हैं। जबकि बिजली का उपयोग भी नहीं हो रहा है। कुंओं में पानी का जलस्तर भी नहीं रहा। कुंडाल क्षेत्र से लगभग 20 किसानों ने आरोप लगाया है।
एईएनसे लगाई गुहार
उन्होंनेकहा कि बिलों की भारी भरकम रािश के बिल जारी कर दिए गए हैं। जिसमें कुंडाल क्षेत्र के लाडपुरा, जालखेडा, धावदकलां, करणपुरा, मोहनपुरा, गिलोता, कोटडा के किसान शामिल थे। कोटडा के मदनलाल, देवीलाल का 32 हजार एवं गोपाल घासीलाल का 16120 रुपए, नटवरलाल का 19 हजार रुपए, और श्रृंगार कंवर का 19 हजार का बिल था। जिन्होंने एईएन से बिल अधिक आने की गुहार लगाई जिस पर उन्होने आधी रािश जमा कराने को कहा।
^जेईएन ने मौके पर सर्वे किया और भार अधिक पाए जाने पर नियमानुसार बिल जारी किए गए हैं।
-एमएलमीणा एईएन,विद्युत वितरण निगम रावतभाटा
रावतभाटा। बिजली के बिल ज्यादा पर नाराजगी जताते ग्रामीण।