पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भोलेनाथ के जयकारों से गूंजा शिवालय

भोलेनाथ के जयकारों से गूंजा शिवालय

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीमुक्तेश्वर महादेवालय एनटीसी कॉलोनी में शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम विधि विधान वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ। इस अवसर पर मंदिर परिसर भोलेनाथ के जयकारों से गूंज उठा। सुबह सात बजे से पीठ पूजन, मूतियों के संस्कार हुए, पंच कुण्डीय हवन हुआ, मूर्तियों का अभिषेक किया गया। इसके बाद प्राण प्रतिष्ठा हुई। मूिर्तयों की प्राण प्रतिष्ठा हाेने पर अारती कर प्रसाद वितरित किया।

पंच कुण्डीय हवन, प्राण प्रतिष्ठा मनासा के आचार्य कंवरलाल पुरोहित, राजू पुरोहित, अभिषेक पाराशर, मुकेश पुरोहित और मंदसौर के उप आचार्य मनोहर लाल शर्मा ने करवाया। तीन दिवसीय मूिर्त प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की पूर्णाहुति पर सर्व मंगल कामना के साथ आरती की। मंिदर पर कलश और ध्वज चढ़ाया गया। कलश और ध्वज की पंचकुण्डीय हवन कुण्डों की परिक्रमा कराई गई।

हवन में इन्होंने लिया भाग- पूर्व केंद्र निदेशक केपी ओझा, शिवचरण कुर्मी, एमएम गुप्ता, वीपी डिडवानिया , सुभाष नागर, एसडी शर्मा, जगदीश गुप्ता, आरसी पुरोहित, एसके चौरसिया, एम राम,जेपी जोशी, कैलाश व्यास, मुकेश पुरोहित, बीएस अरोडा, गिरधारी वधवा, वाईके चतुर्वेदी, राजकिशोर, एमएल गौतम, अरविंद निर्वाण, राहुल निंझावन, मनोज लाड, अनुज भटनागर, सुमंत नागर सहित श्रद्धालु मौजूद थे। महिला मण्डल की ओर से भजन कीर्तन किया गया।

रावतभाटा। मुक्तेश्वर महादेव मंदिर पर शिव परिवार की स्थापना करते श्रद्धालु।