- Hindi News
- अंजुमन सिराजुल इस्लाम सोसायटी के चुनाव 22 काे
अंजुमन सिराजुल इस्लाम सोसायटी के चुनाव 22 काे
रावतभाटा| अंजुमनसिराजुल इस्लाम सोसायटी के चुनाव 22 फरवरी काे होंगे। चुनाव अधिकारी आजाद हुसैन ने चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। चुनाव सदर, सेक्रेटरी और कोषाध्यक्ष के लिए अंजुमन मदरसा में होंगे। नामांकन फाॅर्म 11 12 फरवरी को चुनाव कार्यालय से प्राप्त किए जाकर 13 फरवरी शाम पांच बजे से रात आठ बजे तक जमा कराए जा सकते हैं। नामांकन पत्रों की जांच 14 फरवरी काे, नाम वापसी 15 फरवरी रात आठ बजे तक होगी। पात्र उम्मीदवारों की अंतिम सूची और चुनाव चिन्ह का आवंटन 16 फरवरी को दोपहर 3 बजे किया जाएगा। आवश्यक होने पर तीनों पदों के लिए मतदान 22 फरवरी को सुबह 8 से शाम 5 बजे तक होगा। मतगणना शाम 6.30 बजे शुरू कर परिणाम घोषित किए जाएंगे। चुनाव अधिकारी ने बताया कि मतदान के लिए रावतभाटा का मतदाता पहचान पत्र होना अनिवार्य है।