स्नेह मिलन समारोह में हुई प्रतियोगिताएं
रावतभाटा| अन्यपिछड़ा वर्ग संस्था का स्नेह मिलन समारोह पाड़ाझर माताजी मंदिर पर हुआ। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई, जिसमें पुरुषों, महिलाओं एवं बच्चों ने भाग लिया। महिला वर्ग में प्रथम पिंकी अहीर, द्वितीय शिखा सोनी, तृतीय स्नेहा, प्रार्थना पांचाल रही। पुरुष वर्ग में प्रथम आशीष सोनी, द्वितीय राकेश टेलर, तृतीय बालमुकंद यादव, प्रदीप वर्मा रहे, जिन्हें पुरस्कृत किया गया। बच्चों की सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता हुई। सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार दिए गए। कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष बसंतीलाल अहीर, मुरारीलाल सविता, दीपक आंजना, दीपक आंजना, राकेश, आरआर यादव, श्यामबहादुर सहित संस्था के सदस्य सपरिवार मौजूद थे।
रावतभाटा। ओबीसी प्रकोष्ठ के स्नेह मिलन समारोह में हुई प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले प्रतिभागी।