अभिभावक रोल मॉडल बनकर दिखाएं
रावतभाटा| गायत्रीनव चेतना केन्द्र के संस्कार चिंतन शिविर लगा। इसमें दिलीप भाटिया ने संदेश दिया कि अभिभावक संस्कारित, चरित्रवान, अनुशासित रह कर बच्चों के लिए रोल मॉडल बन कर सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत करें।
हम सुधरेंगे, युग सुधरेगा का लक्ष्य सार्थक होगा एवं बच्चे स्वत: ही सत्मार्ग पर चलकर देश के अच्छे नागरिक बनेंगे। उत्कर्ष ठाकुर, मानसी अग्निहोत्री, विनय शर्मा ने स्वच्छता अभियान मंे योगदान देने का संकल्प लिया।