- Hindi News
- मंडेसरा, बहेलिया, खालगांव में फसल हुई तबाह
मंडेसरा, बहेलिया, खालगांव में फसल हुई तबाह
रावतभाटा | मंडेसरापंचायत के खालगांव, बहेलिया, मंडेसरा में रविवार रात को एक घंटे तक ओलावृिष्ट हुई। लगातार तीन घंटे तक रुकरुक कर तेज हवा के साथ बरसात होती रही। मंडेसरा और पाड़ाझर माताजी नालें में पानी का उफान गया। किसानों ने बताया कि बरसात और ओलावृिष्ट से गेहूं,सरसों, धनिए की फसल नष्ट हो गई। िकसानों ने सर्वे कर मुआवजा दिलाने की मांग की है। मांग करने वालों में कैलाश जाट, मदनलाल, भरत राम, मांगीलाल गुर्जर, रामलाल धाकड़, बालचंद धाकड़, लालचंद जाट, प्रहलाद जाट शािमल रहेे।