पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राष्ट्रीय कृमि नियंत्रण दिवस आज से शुरू

राष्ट्रीय कृमि नियंत्रण दिवस आज से शुरू

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रावतभाटा | रैफरलअस्पताल में क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आशाओं को राष्ट्रीय कृमि नियंत्रण दिवस के उपलक्ष्य में सरकारी स्कूलों में मंगलवार से शुक्रवार तक एल्बेन्डाजॉल की गोली खिलाने के लिए प्रशिक्षण दिया। ब्लाॅक सीएमओ डॉक्टर जीजे परमार ने कहा कि सभी सरकारी स्कूलों में पहली कक्षा से लेकर 12 वीं कक्षा के स्टूडेंट्स को 400 एमजी की गोली पीसकर खिलाई जानी है। आंगनबाडी केंद्रों पर एक दो साल के बच्चों को आधी गोली और दो से पांच साल के बच्चे को एक गोली खिलाई जानी है। इस चार दिवसीय अभियान में कोई भी बालक छूटना नहीं चाहिए। आशा सुपरवाइजर राजकुमार मीणा ने सभी स्टॉफ को मुख्यालय पर रहने के लिए पाबंद किया। कार्यक्रम में प्रचेता रश्मि पंवार सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आशाओं ने भाग लिया।