पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नेत्रशल्य चिकित्सा शिविर में 250 रोगियों की जांच

नेत्रशल्य चिकित्सा शिविर में 250 रोगियों की जांच

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिजलीघर की ओर से नेत्रशल्य चिकित्सा शिविर लगाया, चयनित रोगियों को भेजा ऑपरेशन के लिए कोटा

मिली राहत

राजस्थान परमाणु बिजलीघर की ओर से सामाजिक सरोकार में शनिवार को निशुल्क नेत्रशल्य चिकित्सा शिविर लगाया गया।

इस दौरान शिविर का शुभारंभ राजस्थान परमाणु बिजलीघर के स्थल निदेशक टी जे कोटीस्वरन, केंद्र निदेशक एके राजपूत, एमश्रीनिवास, एसोसिएट डायरेक्टर वीएस वर्मा, एजीएम वित्त एसके जैन, ब्लॉक सीएमओ डॉक्टर जी जे परमार, एमएस डॉक्टर डीएस कथुरिया, डॉक्टर एचसी चतुर्वेदी, डॉक्टर डी सरकार, नैत्र चिकित्सक छाया सिंधु, पारस जैन ने दीप प्रज्जवलित कर किया।

गाइडलाइनके अनुसार नेत्र रोगियों की जांच

अस्पतालअधीक्षक डॉक्टर डीएस कथुरिया ने स्वागत करते हुए बताया कि देश में नेत्रशल्य चिकित्सा शिविरों में घटनाए होने के बाद आरएपीपी अस्पताल में ऑपरेशन बंद कर दिए गए और अब नई गाइडलाइन के अनुसार नैत्र रोगियों की जांचकर कोटा में नैत्र चिकित्सालय में ऑपरेशन कराए जा रहे है। उन्होंने बताया कि सीएस आर में क्षेत्र के ग्रामीणों का मोबाइल वैन से जांचकर उपचार किया जा रहा है। परमाणु बिजलीघर की ओर से अगले माह एक नैत्र शल्य चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए स्थल निदेशक ने अस्पताल में रोगियों को देखकर कहा कि शीघ्र ही अगला शिविर लगाया जाएगा। संचालन डॉक्टर एबी माथुर ने किया। नैत्र शल्य चिकित्सा शिविर में बालकिशन गुलाटी, इसरार खान ने रोगियों को फ्लो का वितरण किया।

उमड़ेरोगी

नेत्रशल्य चिकित्सा शिविर में ऑपरेशन के लिए क्षेत्र एवं रावतभाटा से रोगी उमड़ पड़े। इसमें 250 लोगों की जांच की गई। योग्य पाए गए रोगियों को कोटा ऑपरेशन के लिए भेजा गया। इस अवसर पर प्रबंधक तौफीक सिद्दिकी, प्रबंधक विकास वर्मा, डॉ. धवल अग्रवाल, मेट्रन मधु कश्यप, हीरालाल, नाथूलाल सहित स्टाफ मौजूद था।

रावतभाटा। राजस्थान परमाणु बिजलीघर की ओर से सामाजिक सरोकार में आयोजित नेत्रशल्य चिकित्साशिविर का शुभारंभ करते करते मुख्य अतिथि राजस्थान परमाणु बिजलीघर के स्थल निदेशक टीजे कोटीस्वरन एवं अन्य अतिथि

खबरें और भी हैं...