पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नई तकनीक को विकसित करना होगा

नई तकनीक को विकसित करना होगा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अंचल की खेल खबर

आल इंडिया इंटर एईसीएस साइंस क्विज 2015-16 का शुभारंभ शनिवार को परमाणु ऊर्जा केंद्रीय स्कूल नंबर 3 में मुख्य अतिथि राजस्थान परमाणु बिजलीघर के स्थल निदेशक टीजे कोटीस्वरन, एसोसिएट डायरेक्टर वीएस वर्मा, प्रिंसिपल समन्वयक दिलीपसिंह ने किया।

इस मौके पर मुख्य अतिथि राजस्थान परमाणु बिजलीघर के स्थल निदेशक टीजे कोटीस्वरन ने स्टूडेंट्स को आज के विज्ञान के युग में विज्ञान की महत्ता एवं विज्ञान के प्रति रुझान के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आज विज्ञान का युग है। नई,नई तकनीक विकसित हो रही है। हमें आगे चलकर और तकनीक को विकसित करना होगा। कार्यक्रम में 29 परमाणु ऊर्जा केंद्रीय स्कूलों के स्टूडेंट्स भाग ले रहे है। स्टूडेंट्स को 12 ग्रुप में बांटा गया। प्रत्येक ग्रुप में अलग अलग स्कूलों के 4-5 स्टूडेंट्स है।

प्रतियोगिता 3 राउंड में हुई। प्रथम राउंड में खुराना ग्रुप, साराभाई, भटनागर एवं बोस ग्रुप ने भाग लिया। जिसमें प्रथम खुराना टीम, द्वितीय साराभाई, तृतीय भटनागर टीम रही। मुख्य अतिथि ने प्रतियोगिता के शुभारंभ की घोषणा की।

प्रथम राउंड की शुरूआत मुख्य अतिथि स्थल निदेशक ने प्रश्न पूछकर की। द्वितीय राउंड में प्रथम खुराना टीम, द्वितीय साराभाई टीम, तृतीय बोस टीम रही। संचालन मुख्य अध्यापिका अंजु खुराना ने किया। क्विज मास्टर सुमन आचार्य, अनिता सारथी, नेत्रिका मंडार थी।

कार्यक्रम में एईसीएस-4 के प्रिंसिपल जितेंद्र कुमार वीवी, एईसीएस-2 के मुख्य अध्यापक उपप्राचार्य राजवी सिंह, एसपी मौर्य, आरके अहीरे, वी कौशिक, विजय शर्मा, पवनकुमार, नितिन योगी, एसके वार्ष्णेय, बीआर मेषराम, एसके साहू मौजूद थे।

यहरहे विजेता

प्रिंसिपलदिलीपसिंह ने बताया कि प्रथम राउंड में प्रथम खुराना टीम रही। जिसमें हैदराबाद की हाशिथा, कलपक्कम की एस स्वर्णा, मुंबई के सत्येन चवन, ऑस्कम के नी माधव साहू सदस्य थे। द्वितीय साराभाई टीम रही। जिसमें कैगा के अभिलाष, रावतभाटा के विश्वनाथ ओडिया, मुंबई के स्वास्तिक, कैगा की दीपशिखा, ऑस्कम की स्नेहारिका सदस्य थी। तृतीय भटनागर टीम रही। जिसमें नरवापहाड़ की शालिनी, मनु गुरु की के चित्रा, रावतभाटा की नंदिनी करोद, नरोरा के अपूर्वजयमेद, जादू गौड़ा के अखिलान सेशन सदस्य थे। सेकंड राउंड में प्रथम खुराना टीम रही। जिसमें रावतभाटा की आस्था मिश्रा, तारापुर के कृष्णा भट्ट, मुंबई के रोहित के, इंदौर के अमोद्यशर्मा, रावतभाटा के शास्वतमैथी सदस्य थे। द्वितीय साराभाई टीम रही। जिसमें अनुपूरम के भुवनेश कुमार, तारापुर के वी रामकृष्णा, इंदौर की अग्रिमा, काकरापार की आकांक्षा, रावतभाटा की रिषिता तिवारी सदस्य थी। तृतीय बोस टीम रही। जिसमें अनुपूरम की एम अस्मिता, कलपक्कम की आरपी दिव्या, मुंबई के सिद्धार्थ, तुरामडी के प्रणयपनिग्रही, जादू गौड़ा के अनुज कुमार सदस्य थे। सभी स्कूलों के स्टूडेंट्स को अलग अलग टीमों में जोड़ा गया है। प्रिंसिपल दिलीपसिंह ने स्वागत भाषण देते हुए प्रतियोगिता की जानकारी दी। स्कूल के नन्हें बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।

रावतभाटा। ऑल इंडिया इंटर एईसीएस साइंस क्विज प्रतियोगिता के शुभारंभ की घोषणा करते मुख्य अतिथि राजस्थान परमाणु बिजलीघर के स्थल निदेशक टीजे कोटीस्वरन

रावतभाटा। ऑल इंडिया इंटर एईसीएस साइंस क्विज प्रतियोगिता में मौजूद प्रतिभागी

खबरें और भी हैं...